HomeUTTAR PRADESHकल्याण बनर्जी दिया चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा, तृणमूल कांग्रेस के...

कल्याण बनर्जी दिया चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के बीच लड़ाई जारी


Kalyan Banerjee Resignation: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सांसदों के बीच खराब समन्वय के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। कल्याण बनर्जी के इस्तीफे के बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में नया नेता नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के बीच लड़ाई अब खुलकर सामने आ रही है।


कल्याण बनर्जी ने लगाया महुआ पर आरोप


दरअसल, पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर से सांसद महुआ मोइत्रा और श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी के बीच पिछले कुछ दिनों से जंग चल रही है। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए एक पॉडकास्ट में महुआ ने कल्याण बनर्जी की तुलना सुअर से की थी। इसके बाद TMC चीफ CM ममता बनर्जी ने संसदीय दल की वर्चुअल मीटिंग की और सांसदों से संयमित व्यवहार करने को कहा। इसके बाद कल्याण ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। कल्याण ने सांसद महुआ मोइत्रा पर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी का भी आरोप लगाया।  


पार्टी ने ठहराया दोषी


वहीं, संसदीय दल के चीफ व्हिप से इस्तीफे के बाद कल्याण बनर्जी ने कहा कि क्या मुझे उन लोगों को बर्दाश्त करना चाहिए जो मुझे गाली देते हैं? मैंने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा मुझे ही दोषी ठहराया दिया गया। दीदी को पार्टी अपने तरीके से चलाने दीजिए। मैं इतना परेशान हूं, इसलिए मैंने राजनीति छोड़ने के बारे में सोचा।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read