HomeUTTAR PRADESHबलिया में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में मचा हड़कंप, प्रशासन...

बलिया में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में मचा हड़कंप, प्रशासन ने किया हालात पर काबू


Ballia Saryu River Flood: बलिया के चांद दियर में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH 31) पर रविवार को फिर बाढ़ का पानी राजमार्ग के दूसरी तरफ रिसने लगा। यह देख वहां मौजूद गांव के लोग डर गए। लोगों को लगा कि पिछले साल की तरह इस साल भी उन्हें बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दी। उप जिलाधिकारी जल्द से जल्द मौके पर पहुंचे और एनएचआई और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों और अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद फील्ड एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर पानी के बहाव को रोका। साथ ही पानी के अंदर जेसीबी से बोरियों को डालकर रिसाव बंद किया गया।


कर्मचारी और पुलिस मौके पर मौजूद


उप जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत NH 31 के नीचे पाइप डाला गया था। इस वजह से पानी का बहाव तेज हो गया। फिलहाल इसे काबू कर लिया गया है और खतरे वाली कोई बात नहीं है। फिलहाल मौके पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और पुलिस की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की घटना से बचा जा सके।


बलिया में बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि


बता दें कि बलिया में गंगा के पानी का उच्चतम खतरा बिंदु 60.390 मीटर है। वहीं, रविवार को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.360 मीटर पर पहुंच गया था। इस दौरान नदी में एक सेमी प्रति घंटा जल का स्तर बढ़ रहा था। सरयू का खतरा बिंदु 64.010 मीटर पर है। फिलहाल इसका जलस्तर भी 63.110 मीटर पर पहुंच गया है। टोंस नदी का खतरा बिंदु 60.00 मीटर पर है और इसका जलस्तर 60.700 मीटर पर पहुंच गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read