HomeUTTAR PRADESHऑपरेशन अखल दहशतगर्दों के लिए बना काल, कुलगाम में दो आतंकियों का...

ऑपरेशन अखल दहशतगर्दों के लिए बना काल, कुलगाम में दो आतंकियों का सफाया


Terrirost Killed In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक अगस्त की देर रात से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ कुलगाम इलाके में हो रही है। एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ़ इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं।


एक अगस्त से हो रही मुठभेड़


दरअसल, कुलगाम में शुक्रवार यानी 1अगस्त को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अबतक जारी है। जानकारी के अनुसार, एक आतंकवादी का शव देखा गया, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुआ है। सुबह करीब 4 बजे लगभग 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी बंद हो गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती के साथ तलाशी अभियान जारी रखा, जो अंधेरे के कारण रोका गया था।


तीन-चार आतंकियों की मौजूदगी


इससे पहले, अनंतनाग में आतंकियों के तीन मददगारों को हथियारों के एक जखीरे के साथ दबोया गया था और पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले के साजिश को विफल बनाने का दावा किया गया है। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार की शाम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के अक्खाल, देवसर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में तीन से चार आतंकियों की मौजूदगी हो सकती है।


सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया और जैसे ही वह गांव के बाहरी छोर पर जंगल की तरफ बढ़ने लगे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायर कर दिया। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read