HomeUTTAR PRADESHप्रधानमंत्री मोदी का 51वां काशी दौरा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात;...

प्रधानमंत्री मोदी का 51वां काशी दौरा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात; तीन घंटे में बड़े ऐलान


Varanasi Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:25 बजे अपने 51वें काशी दौरे पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तीन घंटे के प्रवास में वह सेवापुरी के बनौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और 2183.45 करोड़ रुपये की 52विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें वाराणसी-भदोही फोरलेन चौड़ीकरण (269.10करोड़) और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (85.72करोड़) प्रमुख हैं। दोपहर 1:25बजे वह दिल्ली रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।


किसानों और दिव्यांगों को बड़ी सौगात


प्रधानमंत्री काशी से देश के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे, जिसमें काशी के 2.21 लाख किसान शामिल हैं। इसके अलावा, वह दिव्यांगों और खिलाड़ियों को उपकरण वितरित करेंगे। इसमें बबली कुमारी को लो विजन उपकरण, संतोष पांडेय और मनोज कुमार को स्पोर्ट व्हीलचेयर, विकास कुमार पटेल को एक्टिव फोल्डिंग व्हीलचेयर, सीता कुमारी पाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और किशुन को कान की मशीन दी जाएगी।


विकास परियोजनाओं का लोकार्पण


प्रधानमंत्री 565.35करोड़ रुपये की 14परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें वाराणसी-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण, रामनगर में पीएसी के लिए बहुउद्देशीय हॉल, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, कैंसर अस्पताल में रेडिएशन मशीनें और दुर्गाकुंड का जीर्णोद्धार शामिल हैं। ये परियोजनाएं काशी के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी।


शिलान्यास के साथ काशी का कायाकल्प


मोदी 1618.10 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसमें होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, गंगा के 24 घाटों का जीर्णोद्धार, मुंशी प्रेमचंद के घर का संग्रहालय, दालमंडी मार्ग का चौड़ीकरण और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में करखियांव का सुंदरीकरण शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार शाम तैयारियों की समीक्षा की, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read