HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी के सवालों पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा

राहुल गांधी के सवालों पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा


ECI On Rahul Gandhi’s Allegations: हाल ही में, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने मतदाता सूची में धांधली और वोट चोरी का दावा किया। राहुल गांधी ने बिहार, महाराष्ट्र, और कर्नाटक के चुनावों में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया। वहीं, अब इन आरोपों के जवाब में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह रोजाना धमकियों का सामना कर रहा है। लेकिन अपनी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करता रहेगा।


राहुल गांधी के आरोप


दरअसल, राहुल गांधी ने 24जुलाई को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि उनके पास कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर ‘वोट चोरी’ के 100%पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारत के निर्वाचन आयोग के रूप में अपना दायित्व निभाने की बजाए मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बीजेपी के पक्ष में की जा रही है।


इसके अलावा राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024को ‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’ करार दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पांच महीनों में 41लाख नए मतदाता जोड़े गए, जो असामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने एक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का डिजिटल विश्लेषण किया, जिसमें छह महीने लगे। जिससे धांधली के तरीकों का पता चला।


चुनाव आयोग का जवाब


दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को ‘निराधार’ और ‘भ्रामक’ करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। आयोग ने अपने बयान में कहा कि वह रोजाना धमकियां प्राप्त कर रहा है। बावजूद इसके वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निभा रहा है और निभाता रहेगा।


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने न तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 80 के तहत कोई चुनाव याचिका दायर की औऱ न ही मतदाता सूची को लेकर कोई कानूनी अपील की। इसके अलावा आयोग ने बिहार में SIR प्रक्रिया के बारे में कहा कि 65 लाख नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी थी, जिसमें मृतक और विस्थापित व्यक्तियों के नाम शामिल थे। आयोग ने यह भी सवाल उठाया कि यदि राहुल गांधी के पास पुख्ता सबूत हैं, तो उन्होंने अब तक कोर्ट में याचिका क्यों नहीं दायर की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read