HomeUTTAR PRADESHबदली गई पटना मेट्रो के उद्घाटन की तारीख, अब इस दिन से...

बदली गई पटना मेट्रो के उद्घाटन की तारीख, अब इस दिन से शुरू होगा संचालन


Patna Metro Innaguration:पटनावासियों को मेट्रो का आनंद लेने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। दरअस, पटना मेट्रो का उद्घाटन 15 अगस्त को होना था लेकिन, अब इसका उद्घाटन 23 अगस्त को होगा। वहीं, शुरुआत में सिर्फ तीन स्टेशनों से ही मेट्रो को ऑपरेट करने का फैसला लिया गया है। जबकि पहले पांच स्टेशनों से सेवा शुरू करने की बात कही गई थी। खबरों के मुताबिक, बैरिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक का ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। 


 


पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और संबंधित अधिकारियों के अनुसार कुछ तकनीकी और संचालन संबंधी तैयारियों को पूरा करने में अधिक वक्त लग रहा है। सुरक्षा और संचालन में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यही वजह है कि उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। यह रणनीति शुरुआत में भीड़ नियंत्रण और सुचारु संचालन के लिहाज से अपनाई गई है।


 


पटनावासियों को सौगात मिली 


 


पटना मेट्रो परियोजना, बिहार की राजधानी के लिए एक बड़ा और महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित व तेज़ परिवहन सुविधा से लैस करना है। लंबे समय से इस सेवा की प्रतीक्षा कर रहे पटनावासियों के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाकी स्टेशनों पर कार्य भी तेजी से चल रहा है, और जल्द ही मेट्रो सेवा को पूरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। 


 


मंत्री जीवेश कुमार ने किया था निरीक्षण 


 


बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कुछ दिनों पहले पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का कार्य जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि हम पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ पटना मेट्रो परियोजना पर काम कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और बहुत जल्द पटना मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी। सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, इसके आदेश दिए गए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read