HomeUTTAR PRADESHदंगाई आज जान की भीख मांगते हुए छिपे-छिपे फिर रहे हैं: सीएम...

दंगाई आज जान की भीख मांगते हुए छिपे-छिपे फिर रहे हैं: सीएम योगी

बिजनौर/बरेली/हल्द्वानी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने प्रदेश के बिजनौर में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह और बरेली में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद एवं बरेली से भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में जनसभाएं की। वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी में सीएम योगी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के पक्ष में चुनवी रैली की कमान संभालते हुए जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सभी समस्याओं के जड़ में कांग्रेस पार्टी की नीतियां हैं, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की हर समस्या का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया तत्वों के सामने नाक रगड़ने वाले इंडी गठबंधन से सुशासन और सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह भी कहा कि बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह है, या तो उन्हें जेल जाना होगा या जहन्नुम। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को भारत की आजादी के बाद का स्वर्ण युग बताया है।

दंगाई आज जान की भीख मांगते हुए छिपे-छिपे फिर रहे हैं

बढ़ापुर (बिजनौर) में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और माफिया प्रवृत्ति के तत्वों को प्रश्रय देना विकास में सबसे बड़ा बैरियर है। 1980 में मुरादाबाद में भयंकर दंगा हुआ था। दर्जनों लोग मारे गए थे। लोगों ने उस समय से 2017 तक रिपोर्ट दबाकर रखी थी। मैंने इसकी जांच शुरू कराई तो दंगा कराने वालों के चेहरे उजागर हो गए। निर्दोष व्यापारी, हिंदू, सिख मारे गए थे पर कोई पूछने वाला नहीं था। 2016 में सहारनपुर में भी सिख विरोधी दंगा हुआ था पर दंगाई आज जान की भीख मांगते हुए छिपे-छिपे फिर रहे हैं। भाजपा ने विकास व सुशासन का मॉडल दिया है। आज यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यहां सब चंगा है। कर्फ्यू का स्थान अब कांवड़ यात्रा ने ले लिया है। सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, करके दिखाती है।

बीजेपी समस्या नहीं समाधान निकालती है

हल्द्वानी (उत्तराखंड) में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल देश की आजादी के बाद का स्वर्ण युग है। उन्होंने कहा कि देश की हर समस्या का समाधान पीएम मोदी ने निकाला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की हर समस्या की जड़ में कांग्रेस है। यही नहीं उत्तराखंड में समान नागरिक कानून पास होने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा पीड़ा हो रही है, जबकि इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों के जल से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।

भूमाफियाओं से ब्याज सहित वसूली होगी

बहेड़ी (बरेली) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि रामलला की भूमि हो या किसी गरीब-व्यापारी और सामान्य नागरिक की जमीन। जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा। उसे लेने के देने पड़ेंगे। उससे ब्याज सहित वसूली होगी। उनकी संपत्तियों पर गरीबों के लिए वैसे ही आवास बनाएंगे, जैसे प्रयागराज में बनाया था। जब एक जैसी सरकारें होती हैं, अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो परिणाम भी अच्छा ही आता है। आपने कमल को वोट दिया तो विकास और सुरक्षा भी हो रही है। हमने सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिया है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि अब भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। पिछली सरकारें कर्फ्यू लगाती थीं। दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि यहां का परिश्रमी किसान अपने पुरुषार्थ से धरती माता से सोना उगलकर देश का पेट भरता है। पिछली सरकारों ने उसके परिश्रम की कीमत नहीं समझी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read