HomeUTTAR PRADESH‘सैयारा’ की क्वीन अनीत पड्डा अब OTT पर मचाएंगी धमाल! ज्लद इन...

‘सैयारा’ की क्वीन अनीत पड्डा अब OTT पर मचाएंगी धमाल! ज्लद इन सितारों के साथ आएंगी नजर


Aneet Padda New Film: ‘सैयारा’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने अनीत पड्डा को रातोंरात युवाओं की फेवरेट स्टार बना दिया है। अपनी डेब्यू फिल्म में गजब की एक्टिंग से सबके दिल जीतने वाली 22साल की अनीत अब OTT की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनीत ‘न्याय’ नाम की एक धांसू सीरीज में फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर के साथ नजर आएंगी। ये शो पिछले साल शूट हुआ था, यानी ‘सैयारा’ साइन करने से पहले, तो ये कहना गलत है कि अनीत बड़े पर्दे को छोड़ रही हैं। YRF की ‘400करोड़ी स्टार’ का फोकस अब भी सिनेमाघरों पर है, लेकिन OTT पर भी उनका जलवा देखने को बेताब हैं फैंस।


‘न्याय’ की कहानी: पावरफुल और इमोशनल


‘न्याय’ एक रियल-लाइफ इंस्पायर्ड कोर्टरूम ड्रामा है, जो एक 17 साल की लड़की की जज्बे भरी कहानी बयां करता है। अनीत इस सीरीज में एक ऐसी टीनएजर का रोल प्ले कर रही हैं, जो एक ताकतवर धार्मिक नेता द्वारा यौन शोषण का शिकार होती है और समाज व कानूनी जटिलताओं के खिलाफ जंग लड़ती है। फातिमा सना शेख एक बिंदास पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं, जबकि अर्जुन माथुर एक वकील की भूमिका में दिखेंगे। ये शो जल्द ही एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, और फैंस इसे देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।


‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस धमाका


‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है! मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा ने 9वें दिन 26.5करोड़ की कमाई के साथ टोटल 217.25करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, ये फिल्म 2025की दूसरी ऐसी हिंदी फिल्म है, जो 200करोड़ क्लब में शामिल हुई है। अहान पांडे के साथ अनीत की केमिस्ट्री और फिल्म का इमोशनल नैरेटिव युवाओं को दीवाना बना रहा है।


YRF की ‘बिग स्क्रीन हीरोइन’


YRF अनीत को ‘बिग स्क्रीन हीरोइन’ के तौर पर प्रमोट कर रहा है, और सूत्रों का कहना है कि ‘न्याय’ उनके करियर को बिल्कुल प्रभावित नहीं करेगा। नित्या मेहरा और करण कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज अनीत की वर्सटिलिटी दिखाएगी। ‘सैयारा’ में शांत, इमोशनल वाणी बत्रा का रोल हो या ‘न्याय’ में फाइटर टीनएजर का, अनीत हर किरदार में जान डाल रही हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read