HomeUTTAR PRADESHक्या किसी नए मामले में फंसे आमिर खान? घर पर पहुंची 25...

क्या किसी नए मामले में फंसे आमिर खान? घर पर पहुंची 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम


IPS Officer At Aamir Khan House: दिग्गज अभिनेता आमिर खान के घर पर अचानक 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंची, जिसमें पुलिस ऑफिसर्स की कई गाड़ियां भी शामिल थी। गाड़ियों के घर में एंट्री करते हुए कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और लोगों को मन में कई तरह के सवाल सुलगने लगे। हर कोई बस यही जानना चाह रहा है था कि आखिर किस वजह से अभिनेता के घर इतने आईपीएस पहुंचे है। अब इसका कारण सामने आ गया है और बताया गया कि अभिनेता ने उन्हें खुद न्योता भेजा था।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई कयास लग रहे थे, जिसपर आमिर खान की टीम ने सफाई देकर सब कुछ साफ कर दिया है। अभिनेता के घर पर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह बताते हुए आमिर खान की टीम ने कहा कि मौजूदा बैच के ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर्स ने उनसे मिलने का अनुरोध किया था और आमिर खान ने उन्हें खुद अपने आवास पर आने का न्योता भेजा था।


आईपीएस को मिलने के लिए बुलाया


रविवार यानी 27 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर एक लग्जरी बस और कई पुलिस गाड़ियों का काफिला पहुंचा। इन गाड़ियों में कुल 25आईपीएस अफसर सवार थे। इसके बाद नेटिजंस के मने में कई सवाल सुलगन लगे। कुछ ने तो कहा कि अभिनेता सुरक्षा हवालों से इन पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं। हालांकि, अब साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला था। आपको बताते चलें कि ‘सरफरोस’ फिल्म के बाद से अभिनेता कई बैचेस के आईपीएस अधिकारियों से मिलते आ रहे हैं।


आमिर खान के फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था, जो एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी हद तक पसंद किया। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ में देखा जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read