spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचुनाव से पहले सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, सफाईकर्मियों के लिए हुआ बड़ा...

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, सफाईकर्मियों के लिए हुआ बड़ा ऐलान

fok-media-samman-samaroh


CM Nitish Kumar Big Decision: बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस बार उन्होंने सफाईकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि राज्य में बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन होगा। इस आयोग का काम सफाईकर्मियों से जुड़ी हर योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें लागू करवाना होगा। सीएम नीतीश कुमार ने यह जानकारी एक्स पर दी। 


बिहार के सीएम नीतीश कु्मार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एंव हितों की सुरक्षा, क्ल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का मुख्य काम होगा।


सीएम नीतीश ने आगे क्या कहा


सीएम नीतीश ने आगे कहा कि यह आयोग सफाईकर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों सें संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एंव पांच सदस्य होंगे। जिनमें एक महिला/टांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने की कोशिश करेगा।


बिहार में कब होने वाला है चुनाव


बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने जा रहे हैं। भारतीय निर्वाचण आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होंगे। चुनाव दो या तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में उम्मीद है कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर ही तारीखें तय होंगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular