HomeUTTAR PRADESHअश्लील कंटेट बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, यूट्यूबर मोहम्मद आमिर गिरफ्तार

अश्लील कंटेट बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, यूट्यूबर मोहम्मद आमिर गिरफ्तार


 You tuber Arrest:  मुरादाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील और भड़काऊ सामग्री अपलोड करने के आरोप में यूट्यूबर मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया है। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आमिर के यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक और उत्तेजक कंटेंट पाए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमिर को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 


अश्लील वीडियो और भड़काऊ सामग्री


मोहम्मद आमिर पर अपने यूट्यूब चैनल पर गंदे, भद्दे और सामाजिक तनाव बढ़ाने वाले वीडियो अपलोड करने का आरोप है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आमिर के चैनल की जांच की, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री की पुष्टि हुई। ये वीडियो न केवल अश्लील थे, बल्कि कुछ में भड़काऊ सामग्री भी शामिल थी, जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती थी। आमिर के सहयोगी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने में भी शामिल थे, जिसके चलते पुलिस अब इन सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 


पुलिस  सख्त कार्रवाई का ऐलान


पुलिस ने मोहम्मद आमिर के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। इसके साथ ही, पुलिस ने आमिर के यूट्यूब चैनल से जुड़े अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी है, जो उसके वीडियो को बढ़ावा देने में शामिल थे। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अश्लील या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी सामग्री से दूरी बनाएं और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read