HomeUTTAR PRADESHफिल्‍मी स्‍टाइल में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात, ज्वेलरी शॉप...

फिल्‍मी स्‍टाइल में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात, ज्वेलरी शॉप से लुटेरे ने साफ किए 18 लाख के गहने


Bengaluru News:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार देर शाम एक ज्वेलरी शॉप में डकैती की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दुकान से लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब दुकानदार दिन का हिसाब-किताब कर रहे था और दुकान बंद होने की तैयारी कर रहा था।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह मामला बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली इलाके का है। जहां शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुई ज्वेलरी शॉप में डकैती हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन नकाबपोश लुटेरे हेलमेट और मास्क पहने हुए अचानक दुकान में घुस आए। उन्होंने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर धमकाया और एक जगह खड़े होने को कहा। इसके बाद लुटेरों ने तेजी से टेबल और शोकेस में रखे सोने के गहनों को समेटा और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। 


पुलिस की कार्रवाई


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मदनायकनहल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान का काम शुरु कर दिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की भी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि लुटेरे सुनियोजित तरीके से आए थे, शायद उन्हें दुकान के समय और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पहले से ही थी।


मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘हम CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रहे हैं। कई टीमें गठित की गई हैं और हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।’ उन्होंने जनता से अपील की कि अगर किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस से संपर्क करे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read