HomeUTTAR PRADESHउल्लू ऐप और बिग शॉट्स सहित कई ऐप्स पर डिजिटल स्ट्राइक, सॉफ्ट...

उल्लू ऐप और बिग शॉट्स सहित कई ऐप्स पर डिजिटल स्ट्राइक, सॉफ्ट पोर्न कंटेंट को लेकर सरकार का एक्शन


Digital Strike On APP: केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने उल्लू ऐप, ALLT,देसीफ्लिक्स बिग शॉट्स जैसे कई ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 


सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए हैं कि वे देशभर में इस तरह का सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाली 25 वेबसाइट को तुरंत ब्लॉक करें।


अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप 


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म आईटी नियमों का उल्लंघन करती पकड़ी गई है। नियमों को ताक पर रखते हुए ये प्लेटफॉर्म अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित कर रही थीं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बैन करने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में भी सरकार ने ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने को लेकर 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया था। 


लगातार मिल रही शिकयतों के बाद कार्रवाई


सरकार के इस कदम के पीछे मुख्य कारण था विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों और अभिभावकों की ओर प्राप्त शिकायतें। शिकायत में कहा गया कि इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और प्रलोभनकारी सामाग्री के कारण समाज में नैतिक गिरावट हो रही है। खासकर युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके चलते मंत्रालय ने संबंधित ऐप्स के खिलाफ जांच शुरू की और उसके कंटेंट की समीक्षा की। 


OTT प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने से साफ संदेश गया है कि भारत सरकार डिजिटल मीडिया के माध्यम से गलत और असभ्य कंटेंट को बढ़ावा नहीं देगी। सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में डिजिटल कंटेंट के लिए और कड़े नियम बनाए जा सकते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read