HomeUTTAR PRADESHमानसून सत्र के बीच लोकसभा स्पीकर ने की बड़ी बैठक, 28 जुलाई...

मानसून सत्र के बीच लोकसभा स्पीकर ने की बड़ी बैठक, 28 जुलाई से संसद में दिखेगा अलग नजारा!


Parliament Session: 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है लेकिन, बीते चार दिनों से विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। बीते चार दिन में कुछ समय तक ही सदन की कार्यवाही हुई लेकिन, बाकी के समय या तो सदन स्थगित था नहीं तो विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे थे। शुक्रवार यानी 25 जुलाई को हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यानी लोकसभा की कार्यवाही 28 जुलाई को शुरू होगी।


अब इन सबके बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के सांसदों की बैठक बुलाई। बैठक में लोकसभा को सुचारू से चलाने को लेकर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में लोकसभा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों ने सहमति दे दी है।


बैठक में क्या सहमति बनी


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रशनकाल, चर्चा और संवाद को जारी रखनी चाहिए। सभी सांसदों को संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। इससे पहले शुक्रवार यानी 25 जुलाई को जब विपक्षी सदस्य तख्तियां लिए सदन के वेल में आ गए थे, तो ओम बिरला नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा हंगामा करने रहे सांसदों से कहा था कि विरोध करने का एक तरीक होता होता। अगर आप संसद नहीं चलाना चाहते हैं, तो सदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है।


विपक्ष क्यों कर रहा हंगामा


लोकसभा में विपक्षी सांसदों की मांग है कि सरकार बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चर्चा करें। ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार जवाब दें। इन सभी मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं। विपक्षी सासंदों का आरोप है कि चुनावी आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही यह प्रक्रिया जन प्रतिनिधित्व के अधिकार पर हमला है, इससे लाखों वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read