HomeUTTAR PRADESH'ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, हमारी तैयारी...' CDS अनिल चौहान के बयान से...

‘ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, हमारी तैयारी…’ CDS अनिल चौहान के बयान से पाकिस्तान के उड़े होश!


CDS Anil Chauhan On OP’s Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। जिसके तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। सरकार की तरफ से कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। अब सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस बात को दोहराई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। 


सीडीएस अनिल चौहान ने आगे कहा कि हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए। तैयारियां ऐसी हों जिसमें हम चौबिसों घंटे और 365 दिन मुस्तैद रहें। ये बाते उन्होंने दिल्ली में एक रक्षा संगोष्ठी के दौरान कही है। 


युद्ध की रणनीति बदल गई: सीडीएस चौहान 


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों पर भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाइयां पारंपरिक सीमाओं में नहीं सिमटी हैं बल्कि वे पारदर्शी तीव्र, बहु-क्षेत्रीय और तकनीकी रूप से बेहद जटिल हो गई हैं। अनिल चौहान ने कहा कि इसे तीसरी सैन्य क्रांति करार दिया और अब युद्ध केवल बंदूक और टैंक तक सीमित नहीं रह गया है। 


युद्ध के तीन स्तरों में दक्षता जरूरी 


सीडीएस चौहान ने आगे कहा कि आज के योद्धा को सामरिक, परिचालन और रणनीतिक स्तरों पर एक साथ दक्ष होना होगा। उन्हें थल, जल , वायु के साथ-साथ साइबर और कॉग्निटिव वॉरफेयर जैसे नए युद्धक्षेत्रों में ही सक्षम होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा युग है, जहां एक ड्रोन हमला, साइबर अटैक, नैरेटिव वॉर और अंतरिक्ष में पहुंचाकर भी लड़ सकते हैं।


सीडीएस चौहान ने कहा कि भविष्य में हमें ऐसे हाइब्रिड वॉरियर की आवश्यकता होगी जो बॉर्डर पर लड़ सके। रेगिस्तान में रणनीति बना सके। शहरों में कांउटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन चला सके। ड्रोन हमलों का जवाब दे सकें और प्रभावशाली सूचना अभियान भी चला सके।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read