spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH4,850 करोड़ का लोन, 72 सैन्य वाहन...पीएम मोदी के मालदीव दौरे से...

4,850 करोड़ का लोन, 72 सैन्य वाहन…पीएम मोदी के मालदीव दौरे से मुइज्जू सरकार को मिला ऑक्सीजन

fok-media-samman-samaroh


India-Maldives Diplomatic Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त मालदीव के दौरे पर हैं। मालदीव द्वारा उन्हें स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के लिए चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है जब प्रधानमंत्री मोदी माले एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई।


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा मालदीव का दौरा है। मुइज्जू के कार्यकाल के दौरान किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भारत ने पीएम मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान नए समझौता ज्ञापन के तहत मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान किया है।  इसके अलावा, भारत–मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने एक स्मारक डाक टिकट का संयुक्त विमोचन किया है। जो भविष्य में भी सहयोग की भूमिका को उजागर करता रहेगा।  


मालदीव को भारत से क्या-क्या मिला


भारत सरकार ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की नए लोन प्रदान किया है। यह कदम भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस वित्तीय सहायता के तहत मालदीव को विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे मालदीव की आर्थिक स्थिरता और विकास दर में तेजी आएगी।


इसी के साथ, भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौता पर बातचीत भी शुरू हो गई है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, जिससे आर्थिक सहयोग और लाभकारी साझेदारी को प्रोत्साहन मिल सकता है। IMFTA के माध्यम से मालदीव के कई उत्पादों को भारत के बाजार में प्रवेश मिलेगा। वहीं, भारत के उत्पाद भी मालदीव में अधिक कॉम्पिटिटिव बनेंगे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular