HomeUTTAR PRADESHउदयपुर के डेंटल कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट ने...

उदयपुर के डेंटल कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट ने खोली प्रशासन की पोल


Udaipur College Student Suicide: राजस्थान के उदयपुर के स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज में एक दुखद घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली बीडीएस फाइनल ईयर की छात्रा श्वेता सिंह ने गुरुवार देर रात कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट के मुताबिक श्वेता ने कॉलेज स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह मामला उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पैसिफिक डेंटल कॉलेज में बीडीएस अंतिम वर्ष की एक छात्रा श्वेता सिंह से जुड़ा हुआ है। जिसने बीती रात अपने कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पीड़िता को उसकी रूममेट ने रात करीब 11 बजे उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उन्होंने कॉलेज के स्टाफ और प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।


नोट में श्वेता ने लिखा कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिसके कारण उनका करियर और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ। उन्होंने विशेष रूप से एक व्यक्ति का नाम उल्लेख करते हुए कहा ‘इन्होंने बहुत टॉर्चर किया, मेरे करियर की ऐसी-तैसी कर दी।’ नोट में यह भी मांग की गई कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।


छात्रों का विरोध-प्रदर्शन


इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज के अन्य छात्रों में श्वेता सिंह के लिए न्याय की मांग करते हुए कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लगातार दबाव, पढ़ाई में देरी और मानसिक प्रताड़ना की वजह से श्वेता को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि दोषी शिक्षकों और प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और श्वेता को न्याय मिले।


सुसाइड नोट से हुआ खुलासा


पुलिस जांच में सामने आया कि सुसाइड नोट में श्वेता ने दो संकाय सदस्यों, माही मैम और भागवत सर का नाम लेते हुए उन पर दो साल से ज्यादा समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। वहीं, उदयपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर कॉलेज के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के तहत जांच को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही, कॉलेज प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read