HomeUTTAR PRADESHजेल की सलाखे काटकर फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या केस का आरोपी गोविंदाचामी,...

जेल की सलाखे काटकर फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या केस का आरोपी गोविंदाचामी, तलाशी अभियान शुरू


Soumya Rape-Murder Case: केरल के कन्नूर सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2011 के सौम्या रेप और हत्या मामले का दोषी गोविंदाचामी जेल की सलाखें काटकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद केरल पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने उसकी तलाश में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है और उसकी तस्वीर जारी की है, ताकि जनता की मदद से उसे जल्द-से-जल्द पकड़ा जा सके।


रेप-हत्या केस का दोषी जेल से फरार


दरअसल, 25 जुलाई की सुबह जेल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के दौरान पता चला कि आरोपी गोविंदाचामी अपनी सेल में मौजूद नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात हुई, लेकिन सुबह जांच के दौरान इस घटना के बारे में पता चला कि उसने पहले जेल की सलाखे काटी और भाग गया।


इस घटना के बाद केरल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और पूरे राज्य में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। साथ ही, पुलिस ने गोविंदाचामी की तस्वीर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति उसे देखे या उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी रखता हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें। 


आसपास के इलाकों में नाकाबंदी


पुलिस ने कन्नूर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। साथ ही, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और हाईवे पर सघन जांच शुरू की है। इल मामले में पुलिस ने बताया कि गोविंदाचामी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को शक है कि गोविंदाचामी राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है, इसलिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।


क्या है सौम्या रेप-हत्या मामला?


बता दें, 01 फरवरी 2011 को केरल के एर्नाकुलम से शोरानूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में 23 वर्षीय सौम्या के साथ गोविंदाचामी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदाचामी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले की गंभीरता के चलते गोविंदाचामी को कन्नूर सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read