spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगुजरात एटीएस को मिली बड़ी सफलता, अल कायदा से जुड़े चार आतंकी...

गुजरात एटीएस को मिली बड़ी सफलता, अल कायदा से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


Gujrat ATS Arrested Four Terrirost: गुजरात के एंटी टेरर स्क्वायड को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने अलकायद से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश और अरावली से हुई है। चारों आतंकी लोगों को अपने ग्रुप में शामिल करते थे। बताया जा रहा है कि सभी आतंकी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़कर अपने संगठन का प्रचार कर रहे थे।


रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद फर्दीन, सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनका संपर्क सीमा पार बैठे आंतकियों से भी था। इनकी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।


एटीएस के डीआईजी ने क्या कहा


एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने इसकी पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मालमे की गहराई से जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी तफ्तीश से दी जाएगी।  एटीएस के मुताबिक, ये भारत में बड़े पैमाने पर हमले की साजिश रच रहे थे।


गुजरात एटीएस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ये चारों लंबे समय से अलकायदा मॉडल से जुड़े हुए थे। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। ये कुछ ग्रुप में भी सक्रिय थे। जांच के दौरान एटीएस टीम ने पाया कि चार लोग लगातार गुजरात में आतंकी हमले को लेकर ग्रुप में चर्चा कर रहे थे। इसी सिलसिले में चारों को गिरफ्तार किया गया है। इन चार में तीन को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गुजरात एटीएस को कुछ सोशल मीडिया चैट भी मिले हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular