HomeUTTAR PRADESH10 साल में कितना जब्त हुआ काला धन, स्विस बैंक में कैसे...

10 साल में कितना जब्त हुआ काला धन, स्विस बैंक में कैसे बढ़े भारतीयों के पैसे; सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब


Government On Indian Black Money: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में सरकार से लगातार सवाल किए जा रहे हैं। विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामे के बीच सपा सांसद जावेद अली खान ने सरकार से कालेधन को लेकर सवाल पूछ डाले। इस पर केंद्र सरकार की ओर से वित्त राज्यमंत्री ने लिखित में जवाब दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में कितने कालेधन की वसूली हुई है। सरकार ने बताया कि पिछले 10 साल में 338 करोड़ कालेधन वसूले गए हैं।


सपा सांसद जावेद अली खान की ओर से राज्यसभा में कालेधन से जुड़े सवाल पूछे गए, क्या स्विस नेशनल के मुताबिक, 2014 में स्विस बैंकों में जमा भारतीय धन 3गुना से अधिक बढ़कर 3.5 बलियन स्विस फ्रैंक यानी करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गया है। जो 2021 के बाद का उच्च तम स्तर है। साथ ही यह भी पूछा गया कि 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान अब तक विदेशी खातों से वापस लाए गए काले धन का साल के हिसाब से ब्योरा क्या है?


सरकार ने दिया जवाब 


इस पर सरकार ने बताया कि स्विस नेशनल बैंक के आंकड़ों पर आधारित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि स्विस बैंकों में भारतीय द्वारा जमा की गई धनराशि 2024 में पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्विस अधिकारियों के अनुसार, एसएनबी के आंकड़ों में अन्य बातों के साथ-साथ, ग्राहकों की जमा राशि अन्य देनदारियों के साथ-साथ बैंकों को देय राशि भी शामिल है। स्विस अधिकारियों ने बताया है कि एसएनबी के सालाना बैंकिंग आंकड़ों का उपयोग स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों की जमा राशि के विश्लेषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए।


सरकार की तरफ से आगे कहा गया कि स्विट्जरलैंड 2018 से ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इंफार्मेशन फ्रेमवर्क के तहत भारतीय लोगों के बारे में सालाना वित्तीय जानकारी उपलब्ध करा रहा है। भारतीय अधिकारियों को पहला डेटा ट्रांसमिशन सितंबर 2019 में हुआ था। इसके अलावा भारत 100 से ज्यादा विदेशी क्षेत्राधिकारों से विदेशी संपत्तियों और आय के बारे में जानकारी हासिल करता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read