spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, लगे ‘अल्लाह हू...

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

fok-media-samman-samaroh

मेरठ: ईद (Eid) का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ महानगर में सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाज (Namaz) अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाजियों की संख्या बढ़ी तो लोगों ने सड़क पर नमाज (Namaz) पढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के निर्देश दिए। मेरठ में गुरुवार सुबह छह बजे से ही शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में ईद की नमाज (Eid Namaz)  अदा करने लोग पहुंच गए थे। पूरा ईदगाह (Eidgah) भीड़ से भर गया। ईदगाह में जगह न मिलने पर लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया।

मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने ईद की नमाज (Eid Namaz) के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर नमाज न करने के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जमा होने लगी। ईदगाह परिसर हाउसफुल होने के बाद पुलिस ने दिल्ली रोड पर बेरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान कुछ नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हुई, नमाजियों ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली और वह वापस किसी अन्य ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लौट गए।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular