HomeUTTAR PRADESHभारतीय सेना को मिलेगा बिना पायलट के उड़ने वाला CATS वॉरियर, कैसे...

भारतीय सेना को मिलेगा बिना पायलट के उड़ने वाला CATS वॉरियर, कैसे दुश्मनों के लिए काल बनेगा ये हथियार?


Indian army To CATS fighter plane: भारतीय सेना को जल्द ही नया लड़ाकू विमान मिलने जा रहा है। जिसके बाद भारतीय सेना की ताकत बढ़ जाएगी। दरअसल, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एक खास ड्रोन तैयार किया है। जिसका नाम CATS वॉरियर है। इस वॉरियर को इस तरह बनाया गया है कि यह फाइटर जेट्स के साथ मिलकर दुश्मन पर हमला कर सके। यह हवा में पायलट वाले विमान का भरोसेमंद साथी यानी लॉयल विंगमैन होगा। यह ड्रोन खुद ही दुश्मनों की जानकारी जुटाने, निगरानी रखने और स्ट्राइक करने में सक्षम होगा। 


CATS वॉरियर ड्रोन की खासियत क्या


आपको बता दें कि यह पायलट लेस लड़ाकू डोन है। इसमें पायलट नहीं बैठेगा, यह रिमोट से या खुद ही मिशन को पूरा कर सकता है। लॉयल विंगमैन को फाइटर जेट के साथ उड़ाया जाएगा। ताकी यह पायलट वाले विमान को सपोर्ट कर सके और जैसे दुश्मन के रडार को चमका दे सके या पहले से हमला कर सके। स्वार्म टेक्नोलॉजी जिसमें एक साथ कई ऐसे ड्रोन झुंड में उड़ सकते हैं और दुश्मन के सिस्टम को भटका सकते हैं। यह जासूसी, निगरानी और सटीक हमबारी दोनों कर सकता है। इसकी ऑपरेशन रेंज 700800 किलोमीटर तक हो सकती है।


दुश्मनों का रडार नहीं पकड़ पाएगा


इस ड्रोन में इंटरनल वेपन बे होगा। जिसमें स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन और नेक्सट जनरेशन क्लोज कॉम्बैट मिसाइल जैसे हथियार फिट होंगे। इसका मतलब है कि ये हवा में रडार से बचते हुए अंदर छिपे हथियारों से दुश्मनों पर अटैक करेगा। इसमें लाइट वेट स्मार्ट बम और स्टैंड-ऑफ मिसाइलें लगाई जाएंगी। जो कि 100200 किलोमीटर दूर से भी टारगेट को मार सकता है।


फाइटर जेट से दूर रहते हुए यह ड्रोन दुश्मनों के टारगेट को बगैर नजदीक गए तबाह कर सकता है। सीएटीएस वॉरियर को भारत के तेजस एलसीए और सुखोई Su-30 MKI जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ जोड़कर संचालित किया जाएगा। यह तकनीक पायलट की जान को खतरे में डाले बिना, दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और गहरे हमले करने की क्षमता रखता है। 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read