HomeUTTAR PRADESHबृजभूषण शरण सिंह ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, एफआईआर दर्ज

बृजभूषण शरण सिंह ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, एफआईआर दर्ज

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) भी फंसते नजर आ रहे हैं। गोंडा की डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) की बिना अनुमति के वाहनों का काफिला निकालने के मामले में बृजभूषण पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा सांसद के काफिले के बारे में सूचना न देने वाले तीन पुलिस निरीक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है।

उपजिलाधिकारी करनैलगंज  ने सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) को गुरुवार को नोटिस जारी किया गया है। पूर्वानुमति के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला निकालने तथा धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते केस दर्ज कराया गया है। उनसे जवाब तलब किया गया है।

वहीं, इस प्रकरण में कटराबाजार, परसपुर व करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि उनके क्षेत्रों में धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में सूचना उपजिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय में क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, उन्हें इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई कर सूचित करने के भी आदेश दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव ने बताया कि मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले का भ्रमण किए जाने एवं उक्त स्थानों पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने की सूचना प्राप्त हुई। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन के द्वारा कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। जबकि, चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में धारा 144 लागू है। आयोजन के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता है। इस प्रकरण में एफएसटी टीम को भी जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read