spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

fok-media-samman-samaroh


Ahmedabad Suicide: गुजरात के अहमदाबाद में बावला तालुक के बागोदरा में एक दिन दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बागोदरा बस स्टेशन के पास एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने किसी अज्ञात कारण से ज़हर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई।


पुलिस के मुताबिक, एक मकान में किराए पर रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला प्रदार्थ पीकर मौत को गले लगा लिया। मृतकों की पहचान हो चुकी है। मरने वालों में विपुल कांजी वाघेला (34), उनकी पत्नी सोनल (26), उनकी दो बेटियों (11 और 05) और एक बेटे (08) के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे बताया कि अभी तक इस आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। विपुल रिक्शा चालक था। इन सभी की मौत मौके पर ही हो गई थी।


जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही बगोदरा पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), विशेष अभियान समूह (एसओजी) और धंधुका एएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular