spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHGoogle-Meta पर कसा ईडी का शिकंजा, इस मामले में 21 जुलाई को...

Google-Meta पर कसा ईडी का शिकंजा, इस मामले में 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

fok-media-samman-samaroh


ED Notice to Google-Meta: क्या सच में गूगल और मेटा ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल में शामिल हैं? अगर नहीं तो आखिर क्यों नाम जुड़ रहा है उनका इस सट्टेबाजी के मायाजाल से? दरअसल, हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक एक बड़ा कदम उठाते हुए टेक दिग्गजों गूगल और मेटा को नोटिस थमा दिया है। ED की नजर उन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर है, जिन्हें कथित तौर पर इन कंपनियों ने अपने डिजिटल मंचों पर चमकाने का काम किया। आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने न सिर्फ सट्टेबाजी ऐप्स के विज्ञापनों को हरी झंडी दी, बल्कि उनकी वेबसाइट्स को भी सुर्खियों में लाकर उनके गैरकानूनी खेल को हवा दी। क्या यह डिजिटल दुनिया का नया दांव है, या महज एक गलतफहमी? ED की जांच से जल्द ही पर्दा उठेगा।


सट्टेबाजी के खिलाफ ED की कार्रवाई


हैरानी की बात ये हैं कि पहली बार भारत में काम करने वाली किसी प्रमुख टेक कंपनी को सट्टेबाजी से जुड़े मामले में सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ED की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नामों और डिजिटल मंचों की भूमिका की जांच हो रही है। ED का यह कदम दर्शाता है कि जांच अब बड़े पैमाने पर हो रही है। इससे पहले कई फिल्मी हस्तियां और सोशल मीडिया प्रभावशाली लोग अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के लिए जांच के दायरे में आ चुके हैं।


‘स्किल बेस्ड गेम’ के नाम पर कर रहें गुमराह


बिते दिनों EDम ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही हैं। जिसके चलते वो इन बड़े  नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस पूरे मामले में कई ऐप्स के नाम सामंने आए है, जो ‘स्किल बेस्ड गेम’के नाम पर अवैध सट्टेबाजी का काला बजार चला रहें हैं। माना जा रहा है कि अब तक इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है।पकड़े जाने के डर से जटिल हवाला चैनलों के जरिए इसकाले धन को इधर-उधर भेजा गया।


कईबड़ी हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज


पिछले हफ्ते EDने लगभग 29लोगों के खिलाफ FIRदर्ज किया, जिनमें कई फेमस एक्टर्स, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के नाम शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार किया। इस पूरे मामले में कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं। जैसे प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा। इस सभी  लोगों पर आरोप हैं कि इन लोगों को इन ऐप्स का प्रचार करने के बदले में भारी रकम दी गई थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular