spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDTC बसों में महिलाओं के फ्री सफर पर रेखा गुप्ता का नया...

DTC बसों में महिलाओं के फ्री सफर पर रेखा गुप्ता का नया फरमान, अब सिर्फ इन्हें ही मिलेगा फायदा

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17जुलाई को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की। इस नए फैसले के तहत, अब केवल दिल्ली की निवासी महिलाएं और ट्रांसजेंडर समुदाय ही DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। इस सुविधा को लागू करने के लिए मौजूदा पिंक टिकट व्यवस्था को समाप्त कर ‘पिंक पास’ या ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की जाएगी, जो आधार कार्ड और दिल्ली के निवास प्रमाण के साथ उपलब्ध होगा।


नई योजना का विवरण


बता दें, इस नई योजना का ऐलान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान किया। उन्होंने कहा कि साल 2019में शुरू की गई पिंक टिकट व्यवस्था को अब समाप्त की जाएगी। इस पुरानी योजना के तहत कोई भी महिला, चाहे वह दिल्ली की निवासी हो या नहीं, DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती थी। हालांकि, नई नीति के तहत यह सुविधा केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदायों तक सीमित होगी। इसके लिए ‘पिंक पास’ या ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी किया जाएगा, जिसके लिए आधार कार्ड और दिल्ली का निवास प्रमाण अनिवार्य होगा


सहेली स्मार्ट कार्ड की विशेषताएं 


‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ या ‘पिंक पास’ में कार्डधारक का नाम और फोटो होगा। यह पूरी तरह से KYC सत्यापन के बाद बैंकों के माध्यम से जारी किया जाएगा। यह कार्ड 12वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए उपलब्ध होगा। DTC ने इसके लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से निविदाएं आमंत्रित की हैं और जल्द ही इसे मेट्रो स्टेशनों और अन्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की योजना है।


हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन कार्ड जारी करने या रखरखाव के लिए बैंक अपनी नीतियों के अनुसार मामूली शुल्क वसूल सकते हैं। यह कार्ड न केवल मुफ्त यात्रा के लिए, बल्कि अन्य परिवहन साधनों और छोटे खुदरा लेनदेन के लिए भी उपयोगी होगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular