HomeUTTAR PRADESHपटना अस्पताल में घुसे सभी 5 शूटरों की हुई पहचान, चंदन मिश्रा...

पटना अस्पताल में घुसे सभी 5 शूटरों की हुई पहचान, चंदन मिश्रा हत्याकांड में तौसीफ बादशाह का हाथ


Patna Hospital Shootout: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए सनसनीखेज चंदन मिश्रा हत्याकांड ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया। पांच हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल के ICU वार्ड में घुसकर एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर बेखौफ होकर फरार हो गए। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया हा। वहीं, अब इस मामले में शामिल सभी पांच शूटरों की पहचान हो चुकी हैं। जिसमें तौसीफ बादशाह का नाम हमले के मुख्य सूत्रधार के रूप में सामने आया है।


क्या है पूरा मामला?


पुलिस के अनुसार, 17जुलाई को सुबह पांच हथियारबंद हमलावर पारस अस्पताल के कमरा नंबर 209में घुसे, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। महज 25सेकंड में शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मिश्रा की हत्या कर दी। CCTV फुटेज में साफ दिखा कि हमलावर बेखौफ होकर अस्पताल में दाखिल हुए और मिश्रा पर गोलियां बरसाईं। पुलिस ने मौके से 12खोखे बरामद किए हैं।


CCTV फुटेज के सामने आते ही सभी पांच शूटरों की पहचान हो गई। जानकारी के अनुसार, हमले का नेतृत्व तौसीफ बादशाह ने किया, जो शूटआउट के दौरान सबसे आगे था। तौसीफ के साथ चार अन्य शूटरों की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। पटना और बक्सर के विभिन्न इलाकों में विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।


बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा


बक्सर जिले के सोनबरसा गांव का रहने वाला चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी था। जिसका नाम पिछले एक दशक से कई बड़े आपराधिक मामलों में सामने आया था। वह 2011के चर्चित राजेंद्र केसरी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था। इसके अलावा, वह भरत राय, शिवजी खरवार और जेल क्लर्क हैदर अली की हत्या जैसे कई संगीन मामलों में आरोपी था। मिश्रा को हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से पैरोल पर रिहा किया गया था, और वह पटना के पारस अस्पताल में इलाज करा रहा था।


गैंगवार की आशंका


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिक के शर्मा ने इस हत्या को गैंगवार से जोड़ा है। उनके अनुसार, चंदन मिश्रा बक्सर का कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ हत्या और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज थे। वह केसरी नामक व्यक्ति की हत्या का आरोपी था और हाल ही में बक्सर से भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि यह हत्या संभवतः विपक्षी गिरोह द्वारा बदले की कार्रवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तस्वीरें हासिल कर ली हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read