HomeUTTAR PRADESH'दिल्ली के विकास के लिए भरपूर सहयोग', CM रेखा गुप्ता से मुलाकात...

‘दिल्ली के विकास के लिए भरपूर सहयोग’, CM रेखा गुप्ता से मुलाकात पर निर्मला सीतारमण ने दिलाया भरोसा


Nirmala Sitharaman-CM Rekha Gupta Meeting: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। वित्त मंत्रालय में हुई इस मुलाकात में सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को राजधानी दिल्ली की विकास यात्रा, मौजूदा योजनाओं की प्रगति और भविष्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में प्रभावी बदलाव हो रहे हैं। सीएम ने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ‘सहभागिता आधारित विकास नीति’ से राजधानी को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।


तेजी से होगा दिल्ली का विकास


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भरोसा दिलाया है कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और आर्थिक पहचान का केंद्र है। ऐसे में इसका नियोजित विकास और सुशासन ऐसा होना चाहिए, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि दिल्ली को बेहतर विकास हो और लोगों को वे सभी सुविधाएं मिलें जो देश की राजधानी के निवासियों को मिलनी चाहिए।


SASCI योजना के तहत जल्द मिलेंगे 600करोड़ रुपये


सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई SASCI (Special Assistance to States/UTs for Capital Investment) योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार को इस माह के अंत तक 600करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि के लिए वह शीघ्र की प्रस्ताव वित्त मंत्रालय भेज रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि का प्रयोग दिल्ली के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इस राशि का उपयोग दिल्ली में यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित ऊर्जा, कचरा प्रबंधन आदि योजनाओं में भी किया होगा।


सीएम ने केंद्रीय वित्त मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगात्मक रवैये के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों का प्रत्यक्ष लाभ महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि SASCI योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और दिल्ली को एक विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस बैठक में वित्त मंत्रालय व दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


क्या है SASCI योजना?


SASCI योजना की शुरुआत साल 2020–21 में कोविड-19 से आर्थिक पुनरुद्धार के मद्देनज़र की गई थी। इसका उद्देश्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पूंजीगत खर्च के लिए 50 सालों तक ब्याज रहित कर्ज उपलब्ध कराना है, ताकि बुनियादी ढांचे, रोजगार और सतत विकास को बढ़ावा मिल सके। यह योजना राज्यों को वित्तीय संसाधन, सुधारों और पूंजीगत क्षमता प्रदान कर देश के समग्र विकास में सक्रिय भागीदार बनाती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read