HomeUTTAR PRADESH20 घंटे में दूसरी बार मिली 'Golden Temple' को बम से उड़ाने...

20 घंटे में दूसरी बार मिली ‘Golden Temple’ को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कसी सुरक्षा


Golden Temple Received Bomb Threat: पंजाब के अमृतसर स्थल स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। यह 20 घंटे के अंदर दूसरा ऐसा ईमेल है। जिसमें RDX के इस्तेमाल से मंदिर पर हमले की चेतावनी दी गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद स्वर्ण मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।


पहले भी मिला धमकी भरा ईमेल


SGPC के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त ईमेल में स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले सोमवार 14 जुलाई को भी एक ऐसा ही ईमेल प्राप्त हुआ था। जिसमें मंदिर के लंगर हॉल को उड़ाने की बात कही गई थी। दोनों ही ईमेल में RDX का जिक्र किया गया, जिसके कारण अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। SGPC ने दोनों मामलों की शिकायत पुलिस में दर्ज की है और अमृतसर पुलिस ने इस संबंध में एक FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था


धमकी के बाद स्वर्ण मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बम निरोधक दस्ते (BDS), SGPC की आंतरिक सुरक्षा टास्क फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बलों को मंदिर परिसर में तैनात किया गया है। इसके अलावा साइबर क्राइम यूनिट धमकी भरे ईमेल का पता लगाने का काम कर रही है। परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की कड़ी जांच की जा रही है।


इसी के साथ पुलिस आयुक्त भुल्लर ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा ‘हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। साइबर क्राइम और अन्य एजेंसियों की मदद से हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read