HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर...

दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां


Sadar Bazaar Fire In Shop: उत्तरी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में शनिवार दोपहर को एक दुकान में भीषण आग लग गई है। इस आग को काबू करने के लिए 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुकान में लगी आग की वजह से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।


फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची


दिल्ली फायर सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना दोपहर करीब 2:30 बजे मिली थी। जिसके बाद तुरंत 10 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।


दूसरी तरफ, पुलिस और प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया है और यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read