HomeUTTAR PRADESH51 हजार युवाओं पीएम मोदी ने दिया नियुक्ति पत्र, बोले- लाखों नौजवानों...

51 हजार युवाओं पीएम मोदी ने दिया नियुक्ति पत्र, बोले- लाखों नौजवानों को भारत सरकार में पक्की नौकरी मिल चुकी है


नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली केंद्र सरकार में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में युवाओं को पक्की नौकरी देने का हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी पहचान भी है बिना पर्ची बिना खर्ची। आज 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में पक्की नौकरी मिल चुकी है।


पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियां हैं- पहला-जनसांख्यिकी और दूसरी- लोकतंत्र है। युवाओं का यह सामर्थ्य हमारे भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी भी है और सबसे बड़ी गारंटी भी है। हमारी सरकार इसी पूंजी को समृद्धि का सूत्र बनाने में दिनरात जुटी है। आप सबको पता है कि 2 दिन पहले ही मैं 5 देशों की यात्रा से लौटा हूं। हर देश में भारत की युवाशक्ति की गूंज सुनाई दी।  इस दौरान जितने भी समझौते हुए हैं, उनसे देश और विदेश, दोनों जगह भारत के नौजवानों को फायदा होना ही है।


सरकार ने एक नई स्कीम को मंज़ूरी दी है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार का जोर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के निर्माण पर भी है। हाल ही में सरकार ने एक नई स्कीम को मंज़ूरी दी है – रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट सेक्टर में पहली बार रोजगार पाने वाले युवा को 15 हजार रुपए देगी, यानी पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार अपना योगदान देगी। इसके लिए सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया है, इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी। आज भारत की एक बहुत बड़ी ताकत हमारा मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर है। मैन्युफेक्चरिंग में बहुत बड़ी संख्या में नई जॉब्स बन रही हैं। मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर को गति देने के लिए इस वर्ष के बजट में मिशन मैन्युफेक्चरिंग की घोषणा की गई है। बीते सालों में हमने मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती दी है।


11 वर्षों में हर सेक्टर में देश ने प्रगति की है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा विनिर्माण की बहुत चर्चा हो रही है, रक्षा विनिर्माण में भी भारत नए रिकॉर्ड बना रहा है। हमारा रक्षा उत्पादन सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये मेरे नौजवानों की मेहनत का कमाल है। बीते 11 वर्षों में हर सेक्टर में देश ने प्रगति की है। हाल में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दशक में भारत के 90 करोड़ से अधिक नागरिकों को कल्याणकारी योजना के दायरे में लाया गया है और इन योजना का फायदा सिर्फ कल्याणकारी तक सीमित नहीं है, इससे बहुत बड़ी संख्या में नए रोजगार भी बने हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read