HomeUTTAR PRADESH‘सपने पर हिंसा का प्रहार दिल तोड़ने वाला है’ कैफे पर हुए...

‘सपने पर हिंसा का प्रहार दिल तोड़ने वाला है’ कैफे पर हुए हमले को लेकर सदमे कपिल, फैंस से किया बड़ा दावा


नई दिल्ली: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नवनिर्मित कैफे ‘KAP’S CAFE’ पर बीती रातरात गोलीबारी हुई। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है और भारत की एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, इस हमले पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का बयान समाने आया है।


अपने कैफे पर हुए हमले को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि हमने इस कैफे को अपनी कम्यूनिटी के बीच इस उम्मीद से खोला था कि वो शानदार कॉफी के साथ खुशी से गपशप कर सकेंगे। हमारे इस सपने पर हिंसा का प्रहार दिल तोड़ने वाला है। इस सदमे से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमने हार नहीं मानी है। आप सभी के सपोर्ट, दुआओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि ये कैफे आपके भरोसे की वजह से है। आइए हम साथ में मिलकर हिंसा का विरोध करें। ये सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे ऐसी जगह बने जहां शांति और समुदाय हो। पोस्ट में बताया गया है कि कैप्स कैफे जल्द वापसी करेगा।


कनाडा पुलिस का बयान आया समाने


कपिल के कैफे पर हुए हमले पर कनाडा पुलिस का बयान समाने आया है। उनके मुताबिक, हमें 10 जुलाई की सुबह करीब 1.50 बजे सूचना मिली थी कि 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में कैफे पर फायरिंग हुई है। इस घटना में कैफे को काफी ज्यादा नकुसान हुआ है। घटना के समय स्टाफ मेंबर अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी और सीसीटीव फुटेज की मदद से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read