spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकैबिनेट बैठक के बाद भगवंत मान ने किए कई बड़े ऐलान, कहा-...

कैबिनेट बैठक के बाद भगवंत मान ने किए कई बड़े ऐलान, कहा- किसी व्यक्ति का कार्ड नहीं बना होगा तो…

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीकैबिनेट बैठक के बाद भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में पंजाब के लोगों के लिए गंभीर फैसले लिए गए है। 10 लाख तक का सेहत कार्ड पंजाब के निवासी को दिया जाएगा। कार्ड के माध्यम से इलाज कैसलैस होगा। यदि किसी व्यक्ति का कार्ड नहीं बना होगा तो बीमार होने पर तुरंत आधार कार्ड और वोटर कार्ड हॉस्पिटल लेजाकर इलाज करवा सकता है। बीमार व्यक्ति का तुरंत हॉस्पिटल कार्ड बनाएगा।


सीएम मान ने बताया कि 552 निजी हॉस्पिटल पैनल में जुड़ चुके है। इनकी संख्या जल्द एक हजार से ऊपर होगी। निजी हॉस्पिटल 1500 के लगभग पैनल में शामिल किए जाएंगे। पंजाब के सभी सरकारी हॉस्पिटल में भी यह स्कीम लागू होगी। उद्योगों को लेकर भी फैसले बैठक में लिए गए है। महिला सशक्तिकरणके लिए भी अहम फैसला लिया गया है। पंचायतों में महिला सरपंच उत्कृष्ट काम कर रही है उनको नांदेड़ हजूर साहब का दौरा पंजाब सरकार करवाएगी। इसका पूरा खर्च पंजाब सरकार वहां करेगी। सरपंचों और पांचों को दो दिन की ट्रेनिंग महाराष्ट्र में होगी। इसके बाद एक दिन उन्हें दर्शन करवाए जाएंगे।


मुख्यमंत्री भगवंत मान में कैप्टन अमरिंदरकी कांग्रेस सरकार में भाखड़ा डैम की सुरक्षा सीआईएसएफ को देने की मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही पंजाब को इसके लिए खर्चा भी देना मंजूर किया गया था। इस फैसले को विधानसभा में रद्द कर रहे हैं। बेअदबी कानून को ड्राफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए कानून के जानकारों और धार्मिक संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे। विधानसभा में इसके लिए रिजॉल्यूशन लेकर आ रहे है। सरकार जल्दबाजी में ऐसा कोई कानून नहीं बनाना चाहती जिसमें कोई क्लॉज रह जाए।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular