spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहवाई किराए में बढ़ोत्तरी और ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट..., सांसदों ने DGCA...

हवाई किराए में बढ़ोत्तरी और ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट…, सांसदों ने DGCA से पूछे कड़े सवाल

fok-media-samman-samaroh


DGCA And MPs Meeting: संसद की एक समिति ने नागरिक विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, एयरलाइन और हवाई अड्डा प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान कई सांसदों ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना के संबंध में तीखे सवाल किए। सांसदों ने पूछा कि विमान हादसे की ब्लैक बॉक्स वाली रिपोर्ट कब तक तैयार होगी?


श्रीनगर के हवाई किराए में अचानक से बढ़ोतरी


सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यों ने अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर के हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई है। सूत्रों ने कहा कि अन्य मुद्दों के अलावा कुछ सदस्यों ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से ऑडिट की मांग भी की।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति (PAC) ने वरिष्ठ अधिकारियों और एयरलाइन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन समेत एयरलाइन के शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद थे।


क्या है ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट में?


उन्होंने कहा कि समिति के कई सदस्यों ने 12जून को एयर इंडिया विमान दुर्घटना का जिक्र किया और एक सदस्य ने मंत्रालय के अधिकारियों से विमान के ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण पूरा करने की समयसीमा के बारे में जानना चाहा।


बता दें कि अहमदाबाद में 12जून को उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन के गैटविक जाने वाला एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में करीब 270लोग मारे गए थे। सूत्रों ने कहा कि समिति के कई सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर की उड़ानों के लिए हवाई किराये में अचानक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular