HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया...

मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के साथ सीधा प्रधानमंत्री को जाने वाला है। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। प्रधानमंत्री ने जो हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है उसका प्रतिफल, उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। माला राज्यलक्ष्मी शाह जी ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी-20  सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। मोदी जी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी जी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी श्रीराम मंदिर को बनाने की बात भी नहीं की।

मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया तो कांग्रेस के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से ही मना कर दिया। भगवान राम को लेकर कांग्रेस के मन में कुंठा भरी पड़ी है। कांग्रेस के लोग अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read