HomeUTTAR PRADESHमुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का बड़ा कबूलनामा, इस खुलासे के...

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का बड़ा कबूलनामा, इस खुलासे के बाद जांच एजेंसी हैरान; पाक आर्मी में भूचाल!


Tahhawaur Rana Big Expose: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा इस वक्त भारतीय जांच एजेंसी एनआईए की पूछताछ का सामना कर रहा है। इसी पूछताछ की कड़ी में राणा ने जांच एजेंसी के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद पाकिस्तानी आर्मी में भूचाल आ गया है। तहव्वुर राणा से एनआईए लगातार गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान राणा के खुलासे से एजेंसी हैरान और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल राणा ने जो खुलासे किए हैं, उससे पाक आर्मी की पोल खुल गई है। वहीं, जांच एजेंसी हैरान है कि क्या ऐसा भी हो सकता है।


तहव्वुर राणा का बड़ा कबूलनामा


तहव्वुर राणा ने एनआईए की पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी कर रहा था। राणा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी संगठन नहीं बल्कि जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है। उसने यह भी कबूला कि उसका दोस्त डेविड हेडली लश्कर के लिए काम करता था और लश्कर के आतंकियों से ट्रेनिंग ले चुका था। उसने बताया कि मुंबई इमिग्रेशन सेंटर खोलने का प्लान उसने ही बनाया था। राणा ने यह भी स्वीकार किया कि 26/11मुंबई हमला के दौरान वह मुंबई में मौजूद था वह आतंकी हमले का साजिशकर्ता था।


राणा ने एनआईए की पूछताछ में आगे बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे स्थानों की भी रेकी की गई थी। मुंबई हमले को पाकिस्तानी की खुफिया जांच एजेंसी आईएसएई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। अब बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस राणा को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। ताकी राणा से ज्यादा जानकारी जुटाई जाए।


तहव्वुर राणा का करीबी डेविड हेडली


तहव्वुर राणा आतंकी डेविल हेडली का करीबी दोस्त था, मुंबई आतंकी हमलों में शामिल था। हेडली ने पूछताछ के दौरान राणा का जिक्र किया था। आपको बता दें कि 26/11 हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने अरब सागर के रास्ते मुंबई पहुंचकर रेलवे स्टेशन, दो लग्जरी होटलों और एक यहूदी सेंटर पर हमला किया था। करीब 60 घंटे तक हुए हमले में 166 लोग मारे गए थे। इस हमले में राणा पर हेडली, लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहादी इस्लामी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read