HomeUTTAR PRADESH67 साल का सपना, चांदी की फ्यूल मशीन...मन्नत पूरी होने पर भक्त...

67 साल का सपना, चांदी की फ्यूल मशीन…मन्नत पूरी होने पर भक्त की सांवलिया सेठ को अनोखी भेंट!


Rajasthan Silver Petrol Pump:  मां मुरादें पूरी कर दे, हलवा बांटूंगी! ये गाना तो सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि ‘हे भगवान, मन्नत पूरी कर दे, चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाऊंगा’? सुनकर ही अजीब लगता है, ना? लेकिन ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से, जहां डूंगला के एक व्यवसायी ने मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ के दरबार में ऐसी अनूठी भेंट चढ़ाई कि लोग हैरान रह गए। भेंट में छप्पन भोग के साथ था चांदी का पेट्रोल पंप।


क्या है चांदी के पेट्रोल पंप के पीछे की कहानी?


खबर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से है, जहां प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ के दरबार में एक व्यक्ति ऐसी अनोखी भेंट लेकर पहुंचा, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। दरअसल, डूंगला के एक व्यवसायी ने भगवान को छप्पन भोग के साथ-साथ चांदी से बना एक पूरा पेट्रोल पंप चढ़ा दिया। इस अनोखी भेंट की कहानी भी उतनी ही रोचक है। व्यवसायी के पुत्र ने पेट्रोल पंप लगाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई परेशानियों के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। इस पर उन्होंने सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी कि यदि उनका कार्य पूरा हो गया, तो वे भगवान को छप्पन भोग के साथ-साथ चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की प्रतिमा भेंट करेंगे।


चांदी का पेट्रोल पंप भेंट कर सांवलिया सेठ को धन्यवाद


मन्नत मांगने के कुछ ही दिनों बाद ठाकुर जी ने उनकी कामना पूरी की, और बड़ी सादड़ी क्षेत्र में ‘सांवरिया फिलिंग स्टेशन’ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नगर भ्रमण किया और चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की प्रतिमा व छप्पन भोग भगवान को अर्पित किए। इस दृश्य से मंदिर परिसर सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा। इस अनूठी भेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देख लोग हैरान हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read