HomeUTTAR PRADESHपहले कैब बुक फिर ड्राइवर की हत्या कर लाश..., दिल्ली पुलिस ने...

पहले कैब बुक फिर ड्राइवर की हत्या कर लाश…, दिल्ली पुलिस ने सीरियल किलर का किया पर्दाफाश


Drlhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक खूंखार सीरियल किलर अजय लांबा को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने गैंग के साथ मिलकर कैब ड्राइवरों की हत्याओं की साजिश रची। दरअसल, अजय और उसके साथी कैब बुक कर ड्राइवरों को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ले जाते थे, जहां उनकी हत्या कर लाशों को खाई में फेंक दिया जाता था। जानकारी के अनुसार, इस गिरोह ने कम से कम चार कैब ड्राइवरों की हत्या की पुष्टि की है।


क्या है पूरा मामला?


दिल्ली पुलिस के अनुसार, अजय लांबा और उसके गैंग का तरीका सुनियोजित और क्रूर था। वे ऑनलाइन कैब बुकिंग ऐप्स के जरिए टैक्सी बुक करते थे और ड्राइवरों को उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों, जैसे रुद्रप्रयाग और टिहरी, में ले जाते थे। वहां, सुनसान स्थानों पर ड्राइवरों की हत्या कर दी जाती थी, और उनकी लाशों को गहरी खाइयों में फेंक दिया जाता था ताकि सबूत मिटाए जा सकें। इसके बाद, गैंग कैब को दिल्ली-एनसीआर या आसपास के क्षेत्रों में ले जाकर ग्रे मार्केट में 50,000से 1लाख रुपये में बेच देता था।


पुलिस ने बताया कि अजय लांबा इस गैंग का मास्टरमाइंड था। जिसने अपने साथियों संजय रावत, विनोद ठाकुर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। इन हत्याओं का सिलसिला कई महीनों तक चला। जिसके चलते कई ड्राइवरों के गायब होने की शिकायत पुलिस तक पहुंचने लगी। इसके बाद से ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की।


दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को उत्तराखंड में गायब हो रहे कैब ड्राइवरों की शिकायतों के बाद इस मामले की जांच शुरू की। उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में, दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से अजय लांबा को 05जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अजय ने चार हत्याओं की बात भी कबूल की। जिनमें से तीन की लाशें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी में खाइयों से बरामद की गईं। जबकि एक अन्य लाश की तलाश अभी जारी है।


पुलिस ने तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर अजय और उसके साथियों को पकड़ा। डीसीपी (क्राइम) अमित गोयल ने बताया यह गैंग बेहद चालाकी से काम करता था। वे सुनसान रास्तों का चयन करते थे, जहां कोई गवाह न हो। लेकिन हमारी टीम ने लगातार छह महीने की मेहनत से इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read