Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसपा उम्मीदवार काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, रवि किशन के खिलाफ...

सपा उम्मीदवार काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, रवि किशन के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव

fok-media-samman-samaroh

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद (Kajal Nishad) को हार्ट अटैक आया है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। काजल निषाद लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई थीं।

काजल निषाद (Kajal Nishad) के पति संजय निषाद ने मीडिया को बताया कि भीषण गर्मी के बीच चुनाव प्रचार करते समय काजल अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने काजल का प्राथमिक उपचार किया उनके डिहाइड्रेशन और हाइ ब्लडप्रेशर का शिकार होने का अंदेशा जताते हुए भर्ती किया था।

डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है। उनके पति संजय निषाद उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजल निषाद (Kajal Nishad) की 5 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। समर्थकों और परिजनों ने उन्हें स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular