HomeUTTAR PRADESHपहली बार कोई महिला बनेगी भाजपा अध्यक्ष! इन नामों पर सबसे अधिक...

पहली बार कोई महिला बनेगी भाजपा अध्यक्ष! इन नामों पर सबसे अधिक चर्चा


BJP New President: सबसे बड़े सियासी दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में करीब ढाई साल की देरी हो चुकी है। लेकिन, अब माना जा रहा है कि इस महीने निश्चित तौर पर केंद्र में सत्ताधारी दल को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। क्योंकि, ज्यादातर राज्यों को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है और नई कार्यकारिणी तय हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इन्हीं की ही भूमिका रहने वाली है। इस बीच खबर ये भी है कि बीजेपी को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है। इसके लिए जो नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्मला सीतारमण पीएम नरेंद्र मोदी की भरोसेमंद भी हैं और दक्षिण भारत से आती हैं। काफी पढ़ी-लिखी और कई भाषाओं की जानकार हैं।


बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही पार्टी!


दरअसल, केंद्र में पिछले 11वर्षों से सत्ता पर काबिज बीजेपी इस बार बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम पार्टी इस बार किसी महिला को बीजेपी की कमान सौंप सकती है। यह बीजेपी का वुमन फैक्टर ही है कि हाल में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली के सीएम पद की कमान महिला को सौंपी गई। इसीलिए आधी अबादी के फैक्टर को ध्यान में रखते हुए इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान पार्टी किसी महिला को सौंप सकती है। और इस नाम के लिए सबसे ज्यादा चर्चा निर्मला सीतारमण की हो रही है।


निर्मला सीतारमण रेस में क्यों आगे?  


2019से देश की वित्त मंत्री


BJP की सबसे प्रमुख महिला चेहरा


BJP में अभी तक कोई महिला अध्यक्ष नहीं


अध्यक्ष बनीं तो साउथ में जाएगा अच्छा मैसेज


दक्षिण भारतीय होना बड़ा फैक्टर?


वित्त मंत्री के तौर पर कार्यरत निर्मला सीतारमण ने पार्टी में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। केंद्र सरकार में भी करने का उनका लंबा अनुभव रहा है। और हाल ही में बीजेपी हेडक्वार्टर में उनकी जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव बीएल संतोष के साथ मीटिंग भी हुई है। निर्मला सीतारमण का दक्षिण भारतीय होना भी एक बड़ा फैक्टर है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को दक्षिण भारत में विस्तार करने का रास्ता मिल सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read