HomeUTTAR PRADESHमोदी-नीतीश के पोस्टर से बिहार में सियासी सरगर्मी, विपक्ष बोला- चुनाव के...

मोदी-नीतीश के पोस्टर से बिहार में सियासी सरगर्मी, विपक्ष बोला- चुनाव के बाद टूटेगा गठबंधन


Bihar Assembly Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए पटना में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालयों के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर ‘डबल इंजन सरकार’ के विकास के नारे को उजागर करते हैं। जिसमें रोजगार, महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया है। हालांकि, विपक्षी महागठबंधन, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), ने इन पोस्टरों को JDU की ‘मजबूरी’ और BJP के सामने ‘आत्मसमर्पण’ करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव बाद NDA का यह गठबंधन टूट जाएगा।


JDU कार्यालय में नीतीश-मोदी के पोस्टर


01 जुलाई को पटना के बीरचंद पटेल मार्ग पर JDU मुख्यालय के बाहर रंग-बिरंगे पोस्टर लगाए गए। जिनमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को एक साथ दिखाया गया। यह पहली बार है जब JDU कार्यालय में पीएम मोदी की तस्वीरें इस तरह से लगाई गई है। इन पोस्टरों में  ‘महिलाओं को मिला रोजगार – नीतीश-मोदी सरकार फिर से’, ‘रोजगार का मतलब – नीतीश-मोदी सरकार फिर से’, और ‘बिहार में और उद्योग – नीतीश-मोदी सरकार फिर से’ जैसे नारे  शामिल हैं।


ऐसे में ये पोस्टर NDA की एकजुटता और बिहार में पिछले दो दशकों की उपलब्धियों को रेखांकित करने की रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं। वहीं, JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा ‘नीतीश जी का मतलब शांति है और मोदी जी का मतलब विश्वास है। ये पोस्टर बिहार के विकास और NDA की एकजुटता को दर्शाते हैं।’ पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा ‘मोदी और नीतीश की जोड़ी बिहार के लोगों के दिलों में बसती है। यह गठबंधन विपक्ष को असहज कर रहा है।’


विपक्षी महागठबंधन की तीखी प्रतिक्रिया


दूसरी तरफ, विपक्षी महागठबंधन विशेष रूप से RJD ने इन पोस्टरों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि ये पोस्टर JDU की कमजोर स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा ‘JDU को पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है। ये पोस्टर BJP के सामने उनके आत्मसमर्पण का प्रतीक हैं। चुनाव बाद BJP नीतीश कुमार को साइडलाइन कर देगी।’


वहीं, RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा ‘नीतीश जी अब अचेत अवस्था में हैं। सरकार कोई और चला रहा है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि NDA में आंतरिक कलह चल रही है। खासकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच दलित वोट बैंक को लेकर तनाव है। उन्होंने कहा ‘चिराग और मांझी आपस में भिड़ रहे हैं, लेकिन इस बार दलित वोट महागठबंधन के साथ रहेगा।’  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read