HomeUTTAR PRADESHबागेश्वर धाम में टीन सेड गिरने से एक की मौत, पांच श्रद्धालु...

बागेश्वर धाम में टीन सेड गिरने से एक की मौत, पांच श्रद्धालु घायल


Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाममें टीन शेड गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच से अधिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना सुबह के समय आरती के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग टेंट के नीचे आ खड़े हुए थे। तभी लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस भगदड़ में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को छतरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है। वो 6 लोगों के साथ बुधवार को ही बागेश्वर धाम आए थे।


धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले हुई घटना


शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इसमें शामिल होने के लिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम आते हैं। इस साल भी हजारों की भीड़ बागेश्वर पहुंच रही है। हादसे में मारे गए श्याम लाल कौशलभी 6 लोगों के साथ इस उत्सव में शामिल होने के लिए बागेश्वर पहुचे थे। लेकिन इससे पहले ये दुखद घटना घट गई। गौरतलब है कि बीते दिनों ही खुद धीरेंद्र शास्त्री ने जन्मदिन पर आने वाले लोगों से उपहार में ईंट मांगी है। उन्होंने अपील की कि उन्हें उपहार के रूप में ईंटें दान करें। इस ईंट का इस्तेमाल अस्पताल बनाने में किया जाएगा। बता दें, पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने कैंसर अस्पताल की नींव रखी थी। इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read