HomeUTTAR PRADESHमंडी में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई केंद्र की...

मंडी में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई केंद्र की मोदी सरकार, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सराज दौरे के दौरान दी जानकारी


Himachal Flood:हिमाचल में आपदा के चलते उत्पन्न हालातों पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य को तेज किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर का प्रभावी उपयोग करते हुए आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।


पूर्व मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बीमार, बुजुर्ग और असहाय लोगों को प्राथमिकता पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बाहरी संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन, पीने का पानी और जीवन रक्षक दवाइयां पहुंचाई जाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह समय राजनीतिक नहीं, मानवता की सेवा का है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रशासन से वे निरंतर संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा हूं कि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द हर आवश्यक सुविधा पहुंचाई जाए।


जयराम ठाकुर ने सरकार से की अपील


जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार से भी अपील की कि राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को मैदान में उतारा जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने आम जनता से आग्रह किया कि संकट के इस समय में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में अधिकृत माध्यमों से ही सूचना प्राप्त करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read