HomeUTTAR PRADESHNHAI मैनेजर पर हमले को लेकर नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी, बोलें-...

NHAI मैनेजर पर हमले को लेकर नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी, बोलें- ये कानून के शासन का अपमान है


NHAI Manager Attack: हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक अचल जिंदल ने मंत्री और उनके छह सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिंदल का कहना है कि, एक साइट निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उन्हें और उनके सहयोगी को एक कमरे में ले जाकर पानी के घड़े से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ढली पुलिस स्टेशन में इस मामले में अनिरुद्ध सिंह और अन्य 6 के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। यह घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद से अब यह मामला राजनीतिक मोड़ लेता जा रहा है।


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने CM से कार्रवाई की मांग


इस घटना ने न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीति को हवा दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस हमले को ‘कानून के शासन का अपमान’ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “एक लोक सेवक पर इस तरह का हमला निंदनीय है और यह संस्थागत अखंडता को कमजोर करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि जवाबदेही तय होनी चाहिए और न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए।


 मंत्री को निकालने की मांग


विपक्षी दल बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे ‘शर्मनाक और निंदनीय’ बताते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू से अनिरुद्ध सिंह को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है। NHAI इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिंदल के सिर में गहरे घाव होने के कारण उन्हें टांके लगाए गए हैं और वे अभी अस्पताल में हैं। इस मामले की जांच जारी है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read