HomeUTTAR PRADESH"ट्रिप में की छेड़खानी..." कोलकाता गैंगरेप मामले में अपराधी मनोजीत मिश्रा पर...

“ट्रिप में की छेड़खानी…” कोलकाता गैंगरेप मामले में अपराधी मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा का गंभीर आरोप


Kolkata Gang Rape: कोलकाता केलॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले एक कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो मनोजीत ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी। डर के कारण पीड़िता ने उस समय शिकायत दर्ज नहीं की। उसने दावा किया कि मनोजीत के राजनीतिक रसूख और कॉलेज प्रशासन के संरक्षण के कारण उसकी शिकायतों को दबा दिया जाता था।


15छात्राओं का शिकार


पीड़िता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि वह अकेली नहीं है; कम से कम 15अन्य छात्राएं भी मनोजीत की गलत हरकतों का शिकार बन चुकी हैं। अधिकांश छात्राएं डर या राजनीतिक दबाव के कारण चुप रहीं। कॉलेज में मनोजीत का इतना खौफ था कि छात्राएं उसे देखकर रास्ता बदल लेती थीं। उसका मजबूत नेटवर्क और तृणमूल कांग्रेस के विधायक अशोक देव का कथित समर्थन उसे बेखौफ बनाता था। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन मामला दबा दिया गया।


पुलिस और एटीएम गार्ड पर हमले का इतिहास


मनोजीत मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा है। 2025में साउथ कोलकाता के एक एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सिगरेट पीने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसका विवाद हुआ। गार्ड ने पुलिस को बुलाया, तो मनोजीत ने पीसीआर वैन में पहुंचे सहायक उप निरीक्षक पर हमला कर दिया। यह घटना उसके हिंसक व्यवहार को दर्शाती है। कोलकाता पुलिस ने इस गैंगरेप मामले में मनोजीत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है, और जांच में नए खुलासे हो रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read