spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनए महीने की शुरुआत के साथ LPG की कीमतों में कमी, जानें...

नए महीने की शुरुआत के साथ LPG की कीमतों में कमी, जानें कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट


LPG Price Cut: 01जुलाई से भारत में LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMC) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 19किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹58.50की कटौती की है। यह कटौती 01जुलाई से प्रभावी हो चुकी है। हालांकि, घरेलू उपयोग के लिए 14.2किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई है।


कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती


बता दें, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती देश भर के विभिन्न शहरों में लागू होगी। दिल्ली में 19किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1,723.50से घटकर ₹1,665हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत ₹1,617.50,  कोलकाता में इसकी कीमत ₹1,776.50और चेन्नई में इसकी कीमत ₹1,848.50हो गई है। यह कटौती खास तौर पर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों के लिए फायदेमंद होगी, जो अपनी दैनिक गतिविधियों के लिए कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर हैं।


घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर


घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से स्थिर हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹853, मुंबई में ₹852.50, कोलकाता में ₹879 और चेन्नई में ₹868.50 बनी हुई है। यह स्थिरता मध्यम और निम्न-आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत की बात है। क्योंकि इससे उनके मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular