HomeUTTAR PRADESHकेरल में दलित नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, प्रयागराज में पकड़ी...

केरल में दलित नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, प्रयागराज में पकड़ी गई आतंकी साजिश


Prayagraj Dalit Minor Girl Kidnapped: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक नाबालिग दलित लड़की को अगवा कर केरल ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, दलित लड़की को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की साजिश रची गई थी। छानबीन करने के बाद पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के लिलहट गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की को कुछ महीने पहले एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ केरल ले गया था। जहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इतना ही नहीं, उसे ढालकर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की योजना बनाई जा रही थी।


जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने लड़की के गायब होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि आरोपी युवक ने लड़की को मोबाइल फोन और पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसे केरल ले गया। पुलिस ने 29 जूनको एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लड़की को केरल के एक अज्ञात स्थान से बरामद किया इसके बाद मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की कार्रवाई


इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रयागराज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363 (अपहरण), 354 (छेड़छाड़), और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने) के साथ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की और उसे डराने-धमकाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। साथ ही, इस साजिश में आतंकी संगठनों से संबंध होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read