HomeUTTAR PRADESHखुशी बनी साहिबा… अनिरुद्धाचार्य के पास पहुंचने पर शख्स का दर्दनाक अंत,...

खुशी बनी साहिबा… अनिरुद्धाचार्य के पास पहुंचने पर शख्स का दर्दनाक अंत, जानिए क्या है पूरा मामला?


Indra Kumar Murder Case: प्यार, फरेब और धोखे की वो दिल दहला देने वाली कहानी, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है, जहां घर बैठे मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉल कर रही एक साहिबा की नजर एक वीडियो पर पड़ी, और यहीं से शुरू हुई अपराध की एक सनसनीखेज दास्तान। दरअसल, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के चरणों में बैठा एक शख्स अपनी बेबसी की कहानी बयान कर रहा था। उसने महाराज जी से कहा, “शादी नहीं हुई महाराज… उम्र 45हो गई है… 18बीघा जमीन है, लेकिन वंश कैसे आगे बढ़ेगा?” यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर की एक महिला तक पहुंचा। इस वीडियो में उसे न प्यार दिखा, न ही पीड़ा… बस एक ही चीज नजर आई—18बीघा जमीन। फिर क्या, उस महिला ने अपना नाम बदला, साहिबा से बन गई खुशी तिवारी, और फर्जी शादी रचाकर चंद घंटों में उस शख्स का कत्ल कर डाला।


खुशी तिवारी बन दिया खौफनाक घटना को अंजाम


जबलपुर के बढ़वार निवासी 45वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी की शादी की चाहत ने उन्हें एक खौफनाक साजिश का शिकार बना दिया। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने अपनी बेबसी बयान करते हुए उनका वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने 18बीघा जमीन होने के बावजूद वंश न बढ़ने की चिंता जताई, गोरखपुर की साहिबा बानो तक पहुंचा। साहिबा ने इसमें सिर्फ जमीन का लालच देखा और नाम बदलकर “खुशी तिवारी” बनकर इंद्र को प्रेम और शादी का झांसा दिया। उम्मीदों से भरे इंद्र 600किलोमीटर दूर गोरखपुर पहुंचे, जहां मंदिर में सिंदूर और जयमाला के साथ शादी की रस्में हुईं। लेकिन इंद्र को क्या पता था कि “खुशी” असल में साहिबा थी, जिसका इरादा शादी नहीं, हत्या था। शादी के कुछ घंटों बाद ही साहिबा ने दो साथियों के साथ मिलकर इंद्र को चाकू मारकर कत्ल कर दिया और शव को कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में नाले के पास फेंक दिया।


6जून को पुलिस को मिला था अज्ञात शव


6जून को पुलिस को एक अज्ञात शव मिला, जिसकी कई दिन तक पहचान न हुई। पोस्टर और हेल्पलाइन के बाद जबलपुर पुलिस की गुमशुदगी की शिकायत से शव की शिनाख्त इंद्र के रूप में हुई। सर्विलांस, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया खंगालने पर साहिबा बानो का नाम सामने आया। उसे और दो अन्य आरोपियों, जिसमें कुशल नाम का उसका संभावित पति शामिल था, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को शक है कि साहिबा खुद को इंद्र की “विधवा” बताकर उसकी जमीन हड़पना चाहती थी और कुशल को भी पैसे का लालच देकर हत्या में शामिल किया गया। अब पुलिस यह जांच रही है कि क्या साहिबा पहले भी ऐसी वारदात कर चुकी है। एक वायरल रील से शुरू हुई यह कहानी साहिबा की साजिश और इंद्र की हत्या के साथ दुखद अंत तक पहुंची।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read