लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। उन्हें पेशाब संबंधी समस्या के चलते 31 मार्च को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर और क्रिटिकल केयर मेडिसिन के निदेशक डॉ. दिलीप दुबे के नेतृत्व में सुपर-विशेषज्ञों की टीम ने संक्रामक रोग सलाहकार डॉ. सौरव पॉल के साथ मिलकर काम किया। गहन जांच के बाद अब उन्हें स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।
Also Read This:लखनऊ कोर्ट परिसर के बाहर अवैध चेंबर्स पर बुलडोजर एक्शन, अधिवक्ता और पुलिस के बीच तनाव


