HomeUTTAR PRADESHजैसलमेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के मिले शव, लव स्टोरी या सीमा...

जैसलमेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के मिले शव, लव स्टोरी या सीमा पार की साजिश?


Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10-12किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में सादेवाला और तनोट इलाके के रेतीले टीलों पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिले हैं। शव के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और पहचान पत्र बरामद हुआ। जिस वजह से इस मामले ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की परेशानी बढ़ गई है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, 28जून की सुबह करीब 11बजे, स्थानीय लोगों ने सादेवाला क्षेत्र में रेतीले टीलों पर दो शव देखे। जिसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सूचित किया गया। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर चौधरी ने बताया कि शव करीब 6-7दिन पुराना है, जिस वजह से वो काफी ज्यादा सड़ चुके हैं। पुलिस ने बताया कि छानबीन करने के लिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान 18वर्षीय रवि कुमार और 15वर्षीय शांति बाई के रूप में हुई। जिनके पहचान पत्र औप पाकिस्तानी सिम कार्ड मिले हैं, जिससे दोनो पाकिस्तानी नागरिक मालूम पड़ते है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों व्यक्ति एक हफ्ते पहले अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे।


भारत-पाकिस्तान सीमा के कारण संवेदनशील क्षेत्र


बता दें, जैसलमेर का यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब होने के कारण अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। हाल ही में मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन को और सतर्क कर दिया है। स्कूलों को बंद करने और सीमा पर तैनात कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने जैसे कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read